मुरहू: पिठोरिया थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को खूंटी से किया गिरफ्तार
Murhu, Khunti | May 19, 2025 पिठोरिया थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी आशीष महतो उर्फ आशीष राम को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।इस मामले में पिठोरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी अभय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बीती रात आशीष महतो को खूंटी के तोरपा रोड, कर्मटाड़ पीपल चौक स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।