विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2025 के तहत आयोजित अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता बुधवार दोपहर एक बजे अपने दूसरे और अंतिम दिन संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में कुल 9 प्रमंडलों की टीमों ने भाग लिया। पहले सेमीफाइनल में सारण ने पूर्णिया को सीधे सेटों में हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पटना ने मगध को मात दी। फाइनल मुकाबला पटना और सारण के बीच भारी भीड़ की ...