दरभंगा: विद्यापति सेवा संस्थान के प्रधान कार्यालय में जानकी नवमी के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम, सांसद व कुलपति रहे मौजूद
सीता प्राकट्य दिवस जानकी नवमी के उपलक्ष्य में विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में 'जानकी पूजनोत्सव सह मैथिली दिवस समारोह' आयोजित किया गया। संस्थान के प्रधान कार्यालय परिसर स्थित मिथिला भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से राज्यसभा सांसद डा धर्मशीला गुप्ता, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति सहित कई लोगों दीप प्रज्वलित कर किया