लापुंग: 28 और 29 सितंबर को रहेगा पावर कट, हटिया ग्रिड में चलेगा मेंटेनेंस का काम
Lapung, Ranchi | Sep 27, 2024 दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए रांची बिजली आपूर्ति सिस्टम का मेंटेनेंस किया जाएगा। इसके लिए हटिया ग्रिड का 132/33 और 33 केवी हाफ मेन बेस का मरम्मती कार्य किया जाएगा। 28 सितंबर को सुबह 11:15 बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक 33 केवी राजभवन सब स्टेशन, हरमू सबस्टेशन, रातु सब स्टेशन व अन्य सब स्टेशन बंद रहेगा जिससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगा