देेेवरिया: नवरात्रि में देवरिया खास में जीवित देवियों की पूजा होगी, समिति ने किया 54 लड़कियों का चयन
Deoria, Deoria | Sep 14, 2025 देवरिया खास में नवरात्रि में साक्षात देवियों की पूजन की जाती है। रविवार को साक्षात स्वर्ग देव दर्शन पूजा समिति के प्रबंधक गिरजा शंकर यादव और संरक्षक डॉक्टर सौरभ श्रीवास्तव सहित समिति के अन्य लोगों ने 54 कन्याओं को सेलेक्ट किया। यह कार्यक्रम 22 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बारे में रविवार की दोपहर 12:00 बजे समिति ने 54 लड़कियों को सेलेक्ट किया।