डोमचांच: पंचगावा मोड़ के समीप टेंपो पलटने से एक मजदूर की मौत, तीन लोग घायल
नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित आईसर पेट्रोल पंप पचगांव मोड़ के समीप देर रात्रि टेंपो अनियंत्रित होकर पलट जाने से टेंपो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। जिप अध्यक्ष रामधन यादव एवं आसपास के लोगों के सहयोग से सभी लोगों को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल भिजवाया गया।