दनियावां: शाहजहांपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया
Daniawan, Patna | Dec 14, 2025 शाहजहांपुर थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी सरथुआ गांव निवासी संजीव कुमार और मुन्ना कुमार है। दोनों को सरथुआ गांव से ही गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। दोनों करीब 15 दिन पहले खेत जुताई के विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया था। पीड़ित दोनों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया था।