झांसी: जिलाधिकारी ने विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की, दिए आवश्यक निर्देश
Jhansi, Jhansi | Dec 11, 2024 विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित अधिकारियो के साथ बैठक बुधवार समय करीब दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई। उन्होंने प्रदेश में जनपद की रैंकिंग सुधारने के लिए कम अंक प्राप्त करने वाले विभागीय अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करते हुए रैंकिंग में सुधार लाए जाने के निर्देश दिए।