लखीमपुर: फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में बसहामाफी गांव से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत की कार्रवाई
फूलबेहड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान ने आज बुधवार को प्रेस नोट जारी कर बताया है।फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने के मामले में पांच आरोपियों अंकित,सत्रोहन,महेश राम प्रवेश व राजेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ शांति भंग के तहत विधिक कार्रवाई की है।