थावे: खान अजमत गांव के युवक की सिवान में गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद घर भेजा
थावे थाना क्षेत्र के खान अजमत गांव निवासी युवक की सिवान जिले के महादेव थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।