थावे: बेंगलुरु में तीन युवकों की हत्या के बाद थावे में शव पहुंचे, थाना प्रभारी की मौजूदगी में अंतिम संस्कार
थावे थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव के रहने वाले तीन युवकों की बेंगलुरु में हत्या किए जाने के बाद उनका शव मंगलवार की शाम चार बजे उनके घर पहुंचा। यहां थावे थाना प्रभारी हरेराम कुमार की मौजूदगी में तीनों शव का अंतिम संस्कार किया गया।