थावे: धतिवना पंचायत में भव्य कलश यात्रा निकली, आठ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, पुलिस अलर्ट मोड पर
थावे प्रखंड की धतिवना पंचायत में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हो गया। श्रीराम जानकी मंदिर में स्थित दुर्गा मंदिर से कड़ी सुरक्षा के बीच हाथी-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में 5100 महिलाएं शामिल हुईं।