बेगूसराय: सीटू के बैनर तले बस स्टैंड परिसर में ऑटो चालक संघ का जिला सम्मेलन आयोजित, कई बिंदुओं पर चर्चा हुई
सीटू के बैनर तले बस स्टैंड परिसर में रविवार की दोपहर 2:00 बजे ऑटो चालक संघ का जिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. इस मौके पर सीटू नेता अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि ऑटो चालक को लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर प्रताड़ित करने का काम किया जाता है. इन लोगों के लिए ना तो मेडिकल सुविधा और ना ही प्रशिक्षण की व्यवस्था है.