बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, डीएम रहे मौजूद
गांधी स्टेडियम में रविवार की दोपहर 12:00 बजे शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया. इस मौके पर डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि आज नियुक्ति पत्र लेने वाले शिक्षकों के लिए बहुत बड़ा दिन है. आज से यह सभी शिक्षक राज्य कर्मी का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं. उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय में बेहतर तरीके से बच्चों को पढ़ाने की अपील की.