संदेश: रेपुरा गांव में सांप के काटने से बाप और बेटी की हुई मौत, परिजनों में मचा हाहाकार
संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत रेपुरा गांव गांव में सांप की काटने से बाप और बेटी की मौत हो गई है।परिजनों के द्वारा दोनों को इलाज के लिए संदेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया था। इसके बाद परिजनों द्वारा दोनों को इलाज के लिए आरा लाया जा रहा था इसी दौरान दोनों की मौत हो गई