विप्र फाउंडेशन के तत्वाधान में झुंझुनू ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार दोपहर 1:बजे एक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया झुंझुनू के गाड़ियां टाउन हॉल में आयोजित ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के 325 उन छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक हासिल कर ब्राह्मण समाज का नाम रोशन किया है