रफीगंज: सड़क दुर्घटना में घर के एकलौते पुत्र की मौत, झारखंड में बाइक दुर्घटना में कासमा के युवक की मौत, शव पहुंचते ही पसरा मातम
रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र स्थित कासमा बाजार निवासी प्रवेश मिश्र के इकलौते पुत्र 28 वर्षीय सतीश मिश्र की झारखंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गुरुवार दोपहर 12 बजे परिजनों के अनुसार सतीश मिश्र चतरा में एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। कंपनी के काम से बाइक पर जा रहे थे तभी चतरा से लगभग 15 किमी दूर गुमला पथ पर एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी।