गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के कनुँआँन गांव के भारतीय सेना में तैनात नायक रोशन यादव का बीमारी के कारण निधन हो गया। 34 वर्षीय रोशन यादव वर्ष 2013-14 में सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में नायक पद पर श्रीनगर में तैनात थे। 25 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे सैनिक मुख्यालय से जैसे ही उनके निधन की सूचना परिजनों को मिली, पूरे परिवार में कोहराम मच गया।