करनवास थाना क्षेत्र के पुरनखेड़ी गांव में गुरुवार को कुएं में डूबने से 32 वर्षीय जितेंद्र पिता जगदीश यादव की मौत हो गई। इसके बाद करनवास थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच पर लिया और दोपहर 3:00 बजे करीब ब्यावरा सिविल अस्पताल में मृतक के शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।