चक्रधरपुर की टोकलो रोड में शनिवार रात लगभग 8:00 बजे सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया। वही इस घटना में स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि एक व्यक्ति चक्रधरपुर से टोकलो की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक डंपर में उसकी टक्कर हो गई। स्थानी लोगों के अनुसार डंपर चालक द्वारा गाड़ी की लाइट नहीं जलाई गई थी,जिससे यह घटना घटी।