शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-46 स्थित सिल्वर पार्क के पास मंगलवार को दोपहर 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुना की ओर से आ रही सफेद रंग की कार अचानक अनियंत्रित होकर हाइवे के बीच बने मेडियन को पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। उसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।