टीकमगढ़: टीकमगढ़ में रात के तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि, अगले 5 दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना
टीकमगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान रात में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गईहै। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले आने वाले दिनों में दिन का अधिकतम तापमान घटकर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने की संभावना है।