कान्हा टाइगर रिजर्व के किसली वन परिक्षेत्र (साजानाला क्षेत्र) में एक मादा तेंदुए का शव आज गुरुवार की शाम 5 बजे बरामद हुआ है। वन विभाग के अनुसार, यह घटना दो वन्यजीवों के बीच आपसी संघर्ष का परिणाम है। वन विभाग की टीम को साजानाला के जंगलों में मादा तेंदुए का मृत शरीर मिला। घटनास्थल पर बाघ के पगमार्क, जमीन पर घसीटने के निशान और बाघ की विष्ठा (मल) पाई गई है। रिपो