झालरापाटन: ईद मिलादुन्नबी पर शराब दुकानें बंद करने की मांग, झालरापाटन की अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने कलक्टर को दिया ज्ञापन
झालरापाटन की अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे जिला कलक्टर को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा है। कमेटी ने 5 सितंबर को होने वाली ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में सभी शराब दुकानों को बंद रखने की मांग की है।ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में कमेटी के सदर याकूब खान, नायब सदर इमरान अली और सचिव सलीम शेख शामिल थे।