खलारी: राजधानी में नगर निगम का अतिक्रमण मुक्त अभियान जारी।
बुधवार को भी शहर की बेपटरी हो चुकी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया।निगम की इन्फोर्समेंट टीम की ओर से दिन में बरियातू रोड में हरिहर सिंह मोड से लेकर बिजली ऑफिस और वहां से बूटी मोड तक सघन अभियान चलाया गया। इस क्रम में सड़क के दोनों छोर पर नो वेंडिंग जोन में फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को हटाया गया।