खलारी: झारखंड हाई कोर्ट में JPSC के PT रिजल्ट को चुनौती।
झारखंड हाई कोर्ट में झारखंड लोक सेवा आयोग संयुक्त असैनिक सेवा बैकलॉग प्रतियोगिता-2017 के तहत राज्य पुलिस सेवा, कारा सेवा, नियोजन सेवा में नियुक्ति को लेकर PT के रिजल्ट को चुनौती देने वाली आलोक रंजन की याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई।मामले में जस्टिस SK Dwivedi की कोर्ट ने JPSC को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।