केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह आज बुधवार 4 बजे खेड़की गांव स्थित बाबा खेता नाथ गौशाला में मकरसंक्रांति के अवसर पर आयोजित वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाने की अपील करते हुए रासायनिक खाद व पेस्टीसाइड के सीमित उपयोग पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने गौशाला में शेड निर्माण के लिए 21 लाख रुपये दिए।