शाहपुर थाना क्षेत्र के रीवा–बनारस नेशनल हाईवे खटखरी मे आज रविवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया।जहा चलती ऑटो का पिछला टायर अचानक बोल गया जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ऑटो में सवार 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक बाल-बाल बच गया।घायल शुभम उर्फ राम कोल उम्र 14 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 नईगढ़ी का निवासी है।