लाडपुरा: कोटा: जवाहर नगर थाने से 500 मीटर दूर सूने मकान में चोरी, रसोई की जाली तोड़कर चोर ले गए नल-टोटियां, पुलिस जुटी जांच में
Ladpura, Kota | Feb 5, 2026 कोटा शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई, जहां चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। पीड़िता एडवोकेट आरती ने बताया कि चोर रसोई की जाली तोड़कर घर के अंदर घुसे और नल-टोटियां चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निर