आरोन थाना के अरसखेड़ा पुलिया के पास ट्रक की टक्कर से महावीर उर्फ बंटी रघुवंशी ग्राम नेव की मौत हो गई। 14 दिसंबर को दर्ज FIR में मृतक के भाई सोनू रघुवंशी ने कहा, आरोन अस्पताल में 12 दिसंबर को भाभी अंजलि ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया, जहा से जिला अस्पताल रेफर किया। रात में पैसे का इंतजाम करने जा रहे भाई का एक्सीडेंट हो गया। FIR कर पुलिस ने जांच में लिया है।