गभाना: बरौली विधानसभा के विभिन्न गांवों में विधायक ठा. जयवीर सिंह ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण
बरौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार को अलग-अलग समय पर विधायक ठा. जयवीर सिंह ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया। करनपुर, बरका, उदयपुर, बिसारा, थानपुर और चांदनेर में विधायक निधि से निर्मित संपर्क मार्गों को जनता को समर्पित किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है।