धार: धार में 'हम होंगे कामयाब' अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित, सकारात्मक मर्दानगी पर एलईडी से जानकारी दी गई
हम होंगे कामयाब अभियान के तहत् जेडर आधारित हिंसा को रोकने हेतु 16 दिवसीय अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत धार की एकलव्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बालक, बालिकाओं के साथ हानिकारक रूढ़िवादिता को चुनौती देने और सकारात्मक मर्दानगी को बढ़ावा देने के लिए पुरुषों और लड़कों की भूमिकाओं के बारे में कार्यशाला का आयोजन किया गया।