धार: धार जिले के गणपति घाट की नई सड़क पर यात्री बस पर पथराव, जानकारी देते काकड़दा चौकी प्रभारी मिथुन चौहान
धार जिले के अंतर्गत राऊ -खलघाट फोरलेन के गणपति घाट की नई सड़क पर यात्री बस पर पथराव की घटना हुई। काकड़दा चौकी प्रभारी मिथुन चौहान ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि धामनोद थाना अंतर्गत यात्रियों से भरी बस पर पथराव की घटना हुई थी। पुलिस द्वारा आसपास सर्चिंग की गई, किंतु जब तक बदमाश भाग चुके थे। बस के एक तरफ के कांच फूटे थे।