जबलपुर: नगर निगम का चला बुलडोजर, व्हीकल मोड़ पर अतिक्रमण पर कार्रवाई!
आधारताल थाना अंतर्गत व्हीकल मोड़, मुख्य मार्ग और चौराहों पर अवैध रूप से कब्जा कर दुकान चलाने वालो के खिलाफ आज बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे नगर निगम द्वारा बुलडोजर कार्यवाही करते हुए सभी अतिक्रमण हटाए गए,इन अवैध टपरो पर बदमाशों का जमावड़ा भी लग जाता था जिसके चलते आज कार्यवाही करते नगर निगम प्रशासन द्वारा इन अवैध टपरो को चौराहों से हटाया गया