अटरू: जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने अटरू क्षेत्र के गांव में पैदल भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
Atru, Baran | Mar 1, 2025 जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए शनिवार को जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ अटरू तहसील की ग्राम पंचायत सिमलोद का निरीक्षण किया और वहां आयोजित फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर की व्यवस्थाओं को परखा।