नरसिंहगढ़: नरसिंहगढ़ में विश्व संगीत दिवस का कार्यक्रम संपन्न
नरसिंहगढ़ में शनिवार शाम 7:00 बजे विश्व संगीत दिवस के विशेष अवसर पर स्थानीय संगीत महाविद्यालय द्वारा एक भव्य संगीतिक महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ इस सभा में एकल, युगल, समूह कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम संयोजक किरण कुमार ने बताया कि यह आयोजन छात्रों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज में संगीत के प्रति जागरूकता फैलाने का एक प्रयास है।