अजयगढ़: बघेलाबारी रोड में लूट की घटना करने वाले 2 आरोपियों को धरमपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला फरियादी बंदना लोध के साथ हुई लूट की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 168/24 धारा 394,506,34 भादवि का मामला कायम कर विवेचना में लिया गया ओर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना धरमपुर पुलिस के द्वारा 6 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटा हुया मसरूका व प्रयोग किया गया ई रिक्शा बरामद किया गया।