बांसडीह कस्बा स्थित बड़ी बाजार में एक परचून की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने के कारण दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।आग की लपटे देख लोगों ने हो हल्ला मचाना शुरू किया ।और मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए ।जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक आग में विकराल रूप धारण कर चुका था। रविवार के दिन दुकानदार ने बताया कि काफी नुकसान हुआ है।