प्रतापपुर: प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर हाथियों का दल, वन विभाग हुआ सतर्क
प्रतापपुर के मुख्य मार्ग पर हाथियों का एक दल विचरण करते हुए देखा गया। अचानक सड़क पर हाथियों के आने से राहगीरों में हलचल मच गई और लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर स्थिति को देखा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगातार निगरानी कर रही है। विभाग द्वारा ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों के पास न जाने की अपील की गई है।