पिलानी में NH-709 पर रविवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। घटना में चूरू के बरासर छोटा निवासी सुरेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार i20 कार और Venu कार की जबरदस्त भिड़ंत उस समय हुई, जब सड़क किनारे खड़ा एक व्यक्ति फोटो खींच रहा था। उसे बचाने के प्रयास में यह हादसा हो गया।