अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य निर्मल कुमार ने तारानगर में एमएसपी पर मूंग और मूंगफली की सरकारी खरीद को लेकर 04 दिसम्बर प्रात: 11 बजे टोकन कटवा चूके सभी किसानों से कृषि उपज मंडी तारानगर में पहुंचने का आहवान किया है। बताया कि सरकार की मंशा किसानों के प्रति सही नहीं है, जिसको लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। कहा अधिक से अधिक किसान मंडी में पहुंचे।