उमरेठ: उमरेठ जिनालय में महावीर जयंती पर अभिषेक, खिरसाडोह जैन मंदिर में भंडारा किया गया
भगवान महावीर की जयंती उमरेठ और खिरसाडोह जिनालय में धूमधाम से मनाई गई। सोमवार को मंदिर में पूजन अभिषेक किया गया। महामस्माभिषेक किया गया। खिरसाडोह में दो बजे पूजन के बाद भंडारा वितरण किया गया।उमरेठ में जैन धर्मावलंबी सुबह से जिनालय में पहंुच गए थे। जिनालय में पूजन, धार्मिक विधि, अभिषेक किया गया। बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।