चूरू: रतननगर में ट्रेलर की टक्कर से 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा गंभीर घायल
Churu, Churu | Nov 24, 2025 रतननगर कस्बे के बस स्टैंड क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। दोनों पिता–पुत्र दवाई लेने के लिए बस स्टैंड के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।