महाराजगंज: चौक स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में डीएम और एसपी ने चढ़ाई खिचड़ी
गुरुवार को 12 बजे मकर संक्रांति के पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पुलिस अधीक्षक के साथ गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर खिचड़ी अर्पित की। दोनों अधिकारियों ने गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन किए और मेला परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने हेल्थ कैंप का अवलोकन कर 24 घंटे चिकित्सक टीम व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।