नजफगढ़: द्वारका स्पेशल स्टाफ पुलिस ने दिचाऊं कलां से 25 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
द्वारका स्पेशल स्ट्रॉफ पुलिस ने एक शराब तस्कर को नजफगढ़ के दिचाऊं कलां से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्कर का नाम टीपू सुल्तान है जो नजफगढ़ की गुप्ता मार्किट का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 25 पेटी अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही एक्साइज एक्ट के कई मामले दर्ज़ है।