कांके: पंडरा मतगणना केंद्र में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने बीजेपी काउंटिंग एजेंट को तिलक लगाकर भेजा
Kanke, Ranchi | Nov 23, 2024 पंडरा स्थित मतगणना केंद्र में शनिवार सुबह करीब सात बजे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने तिलक लगाकर बीजेपी काउंटिंग एजेंट को अंदर भेजा। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बीजेपी के काउंटिंग एजेंट का उत्साहवर्धन भी किया। बता दें कि आज पंडरा स्थित मतगणना केंद्र में कुछ देर बाद आज विधानसभा चुनाव को लेकर काउंटिंग होनी है।