जालौर: जालौर के बागरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 500 के 41 नकली नोट के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jalor, Jalor | Mar 18, 2024 जालौर के बागरा पुलिस ने 100दिवसीय कार्य योजना के तहत बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए नाकाबंदी के दौरान बाकरा गांव के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर संदिग्ध अवस्था में मिले जिनके कब्जे से पुलिस ने 500-500 के 41 नकली नोट को बरामद किया है साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है! आरोपियों से पूछताछ चल रही है!