सागर नगर: सागर रेलवे स्टेशन पर हड़कंप: यात्रियों ने बच्चा चोर को रंगे हाथों पकड़ा, जमकर की पिटाई
सागर रेलवे स्टेशन पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब यात्रियों ने एक बच्चा चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कटनी-बीना मेमो ट्रेन से एक मासूम बच्चे को लेकर जा रहा था।ट्रेन में बच्चे के लगातार रोने पर आरोपी ने उसे मारपीट कर चुप कराने की कोशिश की, जिससे यात्रियों को शक हुआ।