भिंड नगर: ऊमरी पुलिस ने ₹10 लाख 30 हजार की स्मैक व बाइक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
ऊमरी थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के हनुमंतपुरा की ओर से एक व्यक्ति स्मैक लेकर लहार की ओर जा रहा था, जिसकी सूचना ऊमरी पुलिस को लगी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी कब्जे से 10 लाख ₹30000 की 103 ग्राम स्मैक पकड़ी गई।