मझौलिया पंचायत के मुखिया सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचायत भवन परिसर में मझौलिया व्यवसाय संघ का गठन किया गया। बैठक दोपहर करीब एक बजे आयोजित हुई, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में व्यापारिक वातावरण को मजबूत करना बताया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अजीत सिंह को संघ का अध्यक्ष, सुमन कुमार पांडे को सचिव तथा अनिल सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।